नियमित शिक्षक 9 दिसम्बर तक सर्विस बुक ऑनलाइन करें: बीईओ
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर के सभी नियमित शिक्षकों को कई बार स्मारित करने के बावजूद अपना सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं करा पाए हैं। जिसके लिए शिक्षा पदाधिकारी ने अंतिम समय दिया है। जिसके बाद लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध करवाई हो सकती है। पत्र में बताया गया है कि 9 दिसम्बर तक हर हाल में डाटा ऑपरेटर आलोक कुमार के पास अपना सर्विस बुक जमा कर देंगे। जिससे आपका सर्विस बुक ऑनलाइन हो सके। बता दें कि पिछले आदेश में ही बीईओ राम नाथ बैठा के द्वारा नियमित शिक्षकों की सर्विस बुक ऑनलाइन कराने का की बात कही जा चुकी है। जिसके बाद कई शिक्षकों की सर्विस बुक अभी तक जमा नहीं हो सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग