तरैया में बस की ठोकर से बाइक चालक की मौत
- घर से तरैया अपनी मां की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जाने के दौरान हुई दुर्घटना

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के तरैया- मढ़ौरा एसएच 73 सड़क पर मंगलवार को दोपहर बाद शाहनेवाजपुर देवीस्थान के समीप मुख्य सड़क पर एक बस की ठोकर से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नंदनपुर गांव निवासी जलेश्वर साह के 32 वर्षीय पुत्र टुनटुन साह बताया जाता है। जबकि बाइक पर सवार घायल व्यक्ति सोनू कुमार साह बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंचे। घटनास्थल पर शव से लिपट कर मृतक की बहन, मामी, मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना स्थल पर उपस्थित परिजनों ने बताया कि टुनटुन साह घर से बाइक से अपनी मां की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने अपने साथी सोनू कुमार के साथ तरैया जा रहा था। इसी दौरान शाहनेवाजपुर में एक बस की ठोकर से टुनटुन साह की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोनू कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू का उपचार तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि एक माह पूर्व टुनटुन की मां और दो वर्ष पूर्व टुनटुन की पत्नी का देहांत हो गया है। मृतक अपनी मां का आज मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तरैया जा रहा था। इसी दौरान उसकी अकाल मृत्यु हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक टुनटुन साह को दो वर्ष का एक पुत्र प्रियांशू है, जिसका भरण पोषण उसकी बुआ करती है। दो वर्ष के अंदर प्रियांशू की मां व पिता का साया उसके सिर से उठ गया और उसको खबर तक नहीं है। सूचना पाकर सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ सुश्री अंकु गुप्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों का ढांढस बढ़ाया। मुखिया श्री सिंह मृतक के परिजन को तत्काल कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रदान की। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग