भारत बंद के दौरान सड़क पर उतरे राजद व माले कार्यकर्ता
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को सुबह से ही तरैया में राजद व भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले नेता सभापति राय व राजद प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर राय के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने पार्टी के झंडा लेकर केंद्र सरकार के द्वारा कृषि कानूनों का खिलाफ तरैया – मढ़ौरा एसएच 73 पर जमकर विरोध व नारेबाजी किया। बंद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए तरैया – मढौरा नहर पुल के समीप पहुंचे तथा यातायात बाधित कर दिया। बंद के कारण गोपालजगंज, सिवान, पटना, छपरा जानेवाली सवारी बसें स्वतः बंद रही। बंद के दौरान तरैया थाना पुलिस व सीओ बंद समर्थकों के आगे पीछे तैनात थे। इस दौरान पुलिस सक्रिय रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग