बीएड कॉलेजों में नामांकन को ले जेपीयू में छात्रों की हुई काउंसलिंग
छपरा(सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में बुधवार को बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए सेकेंड काउंसलिग की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जेपीयू के छपरा, सिवान एवं गोपालगंज में संचालित होने वाले बीएड कॉलेजों दो वर्षीय कोर्स में नामांकन के लिए कॉलेजवार शिड्यूल जारी किया गया था। इस शिड्यूल के तहत विद्यार्थियों की काउंसलिग की गई। काउंसलिग करने के लिए विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की भीड़ सुबह नौ बजे से ही विश्वविद्यालय में लग गई थी, जबकि छात्रों को 10 बजे बुलाया गया था। काउसंलिग में विद्यार्थियों की प्रमाण पत्रों की जांच कर विश्वविद्यालय द्वारा बीएड कॉलेंजों को नामांकन के लिए पत्र निर्गत किया गया। कांउसलिग में रामधार सिंह टीचर ट्रेनिग कॉलेज, एकमा, गोरख सिंह बीएड कॉलेज, महाराजगंज, सिवान, प्रकाश बीएड कॉलेज, एकमा, वासुदेव सिंह बीएड कॉलेज, मशरक, प्रतीक बीएड कॉलेज सिवान, राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज, सिवान को बुलाया गया था। इस दौरान बीएड कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षक भी मौजूद थे। जेपी विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेज के नोडल पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बीएड कॉलेजों में नामांकन को ले बचे हुए सीटों के लिए सेकेंड कांउसलिग की गई। तय शिड्यूल के अनुसार आठ दिसंबर को जिन बीएड कॉलेज को नामांकन के लिए काउंसलिग के लिए बुलाया गया था। उनकी काउंसलिग 12 दिसंबर को होगी। काउंसलिग में जेपीयू के डीएसडब्लू, डॉ. उदय शंकर ओझा, सीसीडीसी सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. (प्रो.) हरिश्चंद्र, आरपी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग