राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

  • निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
  • बाइक से स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
वीरेंद्र कुमार यादव/के. के. सिंह सेंगर की रिपोर्ट
छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में स्थित छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531पर आमड़ाढ़ी-कर्णपुरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक प्रधानाध्यापक स्कूल जाने के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनन राय को निजी अस्पताल में आवश्यक उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उक्त प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मांझी प्रखंड के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी मातवर प्रसाद राय के 57 वर्षीय पुत्र मनन राय बाइक से अपने विद्यालय चैनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिवान-छपरा हाइवे 531 पर आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के समीप द्रूतगति से सिवान की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक मशरक थाना क्षेत्र के राम केरवां गांव निवासी रामजन्म सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एकमा थाने की पुलिस ने एचएम मनन राय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।मृत प्रधानाध्यापक मनन राय की सड़क दुर्घटना में निधन पर शिक्षकों एवं समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षाविदों ने कहा कि मनन राय बेहद मिलनसार, व्यवहार कुशल व नेक दिल इंसान थे।
विधायक श्रीकांत यादव ने जतायी शोक संवेदना:
सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी वह सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मदन राय की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक निधन पर एक मां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत यादव ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
शिक्षकों ने जताई संवेदना:
इसी क्रम में शिक्षक नेता अरविंद कुमार, समरेंद्र बहादुर सिंह, उपेंद्र यादव, सुमन कुशवाहा, शैलेश कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर की प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, शिक्षक ओमप्रकाश यादव, कमल कुमार सिंह, छविनाथ यादव, योगेेश सिंह, अनीता पांडेय, अंजु कुमारी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, शिक्षक रश्मि रंजन, प्रहलाद कुमार, मध्य विद्यालय हंसराजपुर के प्रधानाध्यापक वीरबहादुर ततवां, एकमा हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक श्री भगवान यादव आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।