कोहरे से थमी वाहनों रफ्तार, शीतलहर की चपेट में आया सारण
मौसम का मिजाज बुधवार से काफी बदल गया। मौसम के इस मिजाज से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया। बुधवार को दिन भर धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं से दिन में ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पूरे दिन कोहरे का असर रहा। सुबह में घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। विजिविलटी काफी कम हो जाने से सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। इससे एनएच पर जाम का नजारा बना रहा। दिन चढ़ने के बाद कोहरा कुछ छंटने के बार वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, लेकिन जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। सर्द हवाओं के कारण अस्पतालों में अपना इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक ठंड बढ़ने का असर बाजारों में भी दिखा। बाजारों में चहल पहल कम रही। पिछले तीन दिन से जिले में कोहरे का असर बढ़ने लगा। रात आठ बजे के बाद से कोहर छाने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सन्नाटा की स्थित बनने लगी। इसी के साथ ठंड का असर भी बढ़ने लगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड का असर अधिक नहीं रहा। बाजारों में चहल पहल बनी रही। लेकिन इसी बीच मंगलवार की रात से ठंड की तरफ बढ़ रहे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात आठ बजे की घना कोहरा छा गया। विजिविलटी एक मीटर से भी कम हो गई। बुधवार की सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ विजिविलटी कुछ बढ़ने से जहां तहां खड़े वाहन आगे बढ़ने लगे। लेकिन जाम के कारण वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। पूरे दिन जाम की स्थित बनी रही। कोहरे का असर शहर की सड़कों पर भी पड़ा। पूरे दिन कोहरे का असर रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। सर्द हवाएं चलती रहीं। कोहरे तथा सर्द हवाओं के कारण पूरा जिला शीललहर की चपेट में आ गया। तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान को गिरना जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग