राशन की कालाबाजारी की सूचना पर जांच टीम ने की छापामारी, पैक्स व पीडीएस दुकान पर एफआईआर, पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
छपरा (सारण)। सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत परसा प्रखण्ड के शोभेपुर पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों की जांच टीम बनाकर कराई गई। जिसमें अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, परसा थे। जांच के क्रम में पाया गया की अशोक कुमार राम एवं कन्हैया पाण्डेय द्वारा अबतक मार्च माह का वितरण नहीं किया गया था तथा एक दुकान जो पैक्स के अंतर्गत संचालित है उसके अध्यक्ष अनिल प्रसाद उर्फ सरोज राय के द्वारा खाद्यान्न उपभोक्ताओं के बीच नहीं बाँट कालाबाजारी कर दी गई है। इन तीनों विक्रेताओं के विरुद्ध भेल्दी थाना में 7 ईसी एक्ट एवं आपदा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य दुकानदारो के द्वारा भी अनियमतता का मामला प्रकाश में आया है, इनपर भी कारवाई की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की किसी भी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के अनियमितता को बक्सा नहीं जाएगा, इनके विरुद्ध आपदा एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी जिसमें जमानत मिलना भी मुश्किल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग