राजेन्द्र कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ. अशोक कुमार सिन्हा
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रीमियम कॉलेज राजेन्द्र महाविद्यालय पीजी हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष व कॉलेज के वरीय प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिन्हा को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राजेन्द्र महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के आलोक में डॉ सिन्हा महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किये। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कहा कि राजेन्द्र कॉलेज के गरिमा को आगे बढ़ाने सहित महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों को ऊँचाई प्रदान करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। वे वर्ष 1996 में राजेन्द्र महाविद्यालय में पहली बार अपनी सेवा का प्रारंभ किये थे। वर्ष 2018 में पदोन्नति के उपरांत जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष बनाये गए थे। इसके बाद वे पुनः राजेन्द्र महाविद्यालय में अपनी सेवा देने के लिए चले आये। उनके सहकर्मियों का मानना है कि उनका छवि एक नेक, कर्मठ व हिंदी के दक्ष प्राध्यापक की रही है। विवि द्वारा जारी पत्र संख्या 4073 (आर) दिनांक 08 दिसंबर के आलोक में डॉ सिन्हा को तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमेन्द्र रंजन सिंह के स्थान पर नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। ज्ञात हो कि गत 3 दिसंबर को राजेन्द्र जयंती के दिन मंच से डांस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर राजभवन ने संज्ञान लेते हुए जाँच गठित किया था। इस मामले में विवि ने कार्रवाई करते सर्विस कोड ऑफ कन्डक्ट के तहत तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को विरमित किया है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जाँचोंपरांत महाविद्यालय के कुल 13 प्राध्यापकों पर सर्विस कोड ऑफ कन्डक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए उनके एक इंक्रीमेंट व डीए को रोकने का आदेश दिया गया है। उधर राजेन्द्र महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बनाये जाने पर डॉ अशोक कुमार को विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। जिसमें प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ रामश्रेष्ठ राय, पूर्व प्राध्यापक प्रो वीरेश्वर सिन्हा, डॉ ज्ञानदेव तिवारी, डॉ राजू प्रसाद, डॉ इरफान अली सहित अन्य शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग