राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बढ़ते ठंड एवं कोहरे ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, यातायात सहित आम जनजीवन प्रभावित

बढ़ते ठंड एवं कोहरे ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, यातायात सहित आम जनजीवन प्रभावित

दाउदपुर/मांझी (सारण)। विगत तीन चार दिनों से बढ़ते घने कोहरे के प्रकोप के कारण यातायात के साथ आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है। अमूमन जहां एनएच 531 छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर गाड़िया फर्राटे भरती नजर आ रही थी। अब मानों उसके  रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है। गाड़िया रेंगती हुई नजर आ रही हैं। बढ़ते ठंड व धुंध के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में धुंध का प्रकोप बढ़ा है। खासकर मंगलवार व बुधवार को हर तरफ धुंध व कोहरा का आलम बना रहा। आसमान कोहरे व ओस की चादर से ढ़का हुआ प्रतीत हो रहा है। इससे रोजमर्रा जीवन की दिनचर्या की रफ्तार भी थम सी गई है। हर तरफ छाए घने कोहरे में किसी भी चीज को नजदीक से भी देखने मे भी काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा है।सड़को पर चलने वाले यात्री व निजी वाहनों के पहिये भी धीमी पड़ गई है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए चालको को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन चलना पड़ता है। कोहरे के कारण सुबह व शाम की स्थिति एक समान बनी हुई है। कब सुबह हुई कि शाम लोगो को पता भी नही चल पा रहा है। बीते दिन तो कोहरे के आलम ऐसा बना की सूर्य भगवान का दर्शन भी नही हुआ। बढ़ते ढंढ व घने कोहरे के कारण पशु-पक्षी,जनावर समेत गरीब-मजदूर तथा रिक्शा-ठेला चलाकर जीवन बसर करने वाले लोगों की तो शामत आ गई है।वही शादी विवाह व खेती किसानी का मौसम होने से लोगो को खेतो में काम करने एवं कहि आने जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दिनों-दिन बढ़ते कोहरे के कारण ढंढ भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अमूमन लोग ढंढ से बचने के लिए घरों में ही दुबक कर रहने में ही अपनी भलाई मान रहे है।बढ़ते कोहरे व ढंढ के प्रकोप से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। आगे भी मौसम कब साफ होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।