झोपड़नुमा घर में आग लगने से अनाज के साथ हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख
दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के साधपुर छतर गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में आग लगने से गणेश राम की झोपड़नुमा घर जल कर पूरी तरह से राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग रात में खाना खाकर अभी बिस्तर पकड़े ही थे कि अचानक झोपड़नुमा घर में आग लग गई। उसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुन कर बड़ी संख्या में जुटे लोगों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक झोपड़नुमा घर के साथ हीं उसमें रखे धान, गेंहूँ, चावल, बर्तन, कपड़े,बिछावन सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जल कर खाक हो चुकी थी। अग्निपीड़ित गणेश राम और उनके परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। मेहनत-मजदूरी करके हम लोग गुजर बसर करते हैं। एक झोपड़नुमा घर हीं हमारा आश्रय था। तिनका-तिनका जोड़कर किसी तरह से रात गुजारने के लिए एक आशियाना बनाया था जिसे आग की विभीष्का ने हमसे छीन लिया है। गांव की समाजसेवी महिला पानमती देवी व अन्य लोगों ने बताया कि पीड़ित गरीब परिवार को सरकारी सहायता व आवास की सुविधा की सख्त दरकार है। हालांकि अग्निपीड़ित ने अंचल प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग