सिविल सर्जन ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
पानापुर (सारण)। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा एवं डीपीएम अरविंद कुमार ने संयुक्त रुप से बुधवार को पीएचसी पानापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कर्मियो को जमकर फटकार लगायी एवं कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएस एवं डीपीएम बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अस्पताल पहुँचे एवं निरीक्षण शुरु कर दिया ।इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने ओपीडी,दवा भंडार गृह, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष,पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं व उपस्करो की जांच की। जांच के क्रम में सीएस जैसे ही दवा भंडारगृह में पहुँचे तो देखा कि दवाओं का भंडारण बेतरतीब ढंग से किया गया है वही टीकाकरण कक्ष में कई सामान यत्र तत्र बिखरे पड़े हैं। यह देख दोनो पदाधिकारी बिफर गये एवं मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद सीएस ने कर्मियों के वेतन भूगतान व उपस्करो आदि की स्थित का भी जायजा लिया। सीएस डा. माधवेश्वर झा ने बताया कि अस्पताल के हेड कलर्क बिना सूचना के अनुपस्थि पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग