जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने एकमा सीएचसी किया औचक निरीक्षण
एकमा (सारण)। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड 19 व गर्भवती महिलाओं जांच की तैयारी जायजा लिया। प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने रोगियों की सुविधा के लिए रूम हीटर लगाने और बिजली बिल का भुगतान करने का आदेश प्रभारी चिकित्सक डॉ. साजन कुमार को दिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और अभिलेखों का मुआयना किया। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से पीड़ितों की सेवा निष्ठा व ईमानदारी से करने की हिदायत दिया। इस मौके पर डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. शाहिद अली, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रशिक्षक विनोद चौधरी, अरविन्द कुमार आदि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग