आदर्श विवाह में पूर्व मुखिया पुत्र ने किया कन्यादान
मांझी/सारण (वीरेश सिंह)। मांझी पश्चिमी पंचायत के दिवंगत पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता ने अपने एक निर्धन पड़ोसी की पुत्री की शादी में बढ़-चढ़ कर न सिर्फ आर्थिक सहयोग किया। बल्कि श्री गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ बैठ कर उस कन्या का कन्यादान भी किया। मालूम हो कि मंगलवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज निवासी राम पुकार साह गोंड की पुत्री की शादी सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौड़ा गांव निवासी जवाहिर साह गोंड के पुत्र प्रदीप कुमार साह गोंड के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई। राहुल गुप्ता ने बताया कि पड़ोस की उक्त लड़की से बचपन से ही पिता पुत्री जैसा लगाव हो गया था। जिससे युवती के पिता ने कन्यादान करने का आग्रह स्वीकार कर लिया। हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न इस आदर्श विवाह की यहां व्यापक चर्चा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग