आरकेस्ट्रा प्रोगाम में असलहा लहराते दो गिरफ्तार
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली गांव में आए एक बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान असलहा लहराते हुए हुड़दंग मचा रहे दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक उसी गांव के विकास कुमार सिंह एवं रीतेश कुमार बताए जा रहे है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात रसौली गांव निवासी दशरथ महतो की पुत्री की बराता आयी हुई थी। जिसमें आर्केस्ट्रा आया हुआ था।द्वार पूजा के बाद बरात गांव के कचहरी भवन में जाकर ठहरी। जहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीच वहां विकास व रीतेश पहुंचे एवं फरमाईसी गीत बजाने का दबाव बनाने लगे। बारातियों द्वारा विरोध किए जाने पर वे हाथ में कट्टा लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गए एवं नर्तकियों के साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं दोनों को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग