किसान सलाहकार की बाइक चोरी
बनियापुर (सारण)। प्रखंड में बाइक चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी पिछले दिनों प्रखंड कार्यालय से चोरो द्वारा एक जीविका पदाधिकारी की बाइक चोरी हो गई थी तो वही मंगलवार को कृषि प्रखण्ड कर्मी की बाइक उस समय हो गई। जब वह बाइक खड़ा कर खेत का अवलोकन कर रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को बनियापुर प्रखंड से कृषि सलाहकार लालबहादुर सिंह पिठौरी गांव में खेत का अवलोकन करने गए थे। जहां से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई। जिसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग