प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या की दी थी सुपारी
छपरा (मनोरंजन पाठक)। प्रेमिका ने वेफवाई क्या की। उसके पति की हत्या के लिए प्रेमी ने एक लाख रुपए देकर एक अपराधी को सुपारी से डाली। लेकिन गलती से हत्यारे ने किसी और को गोली मार गम्भीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर रहस्य पर से पर्दा उठा दिया। नगर थाना में हथकड़ी पहने नकाब के पीछे जो चेहरा है वो सोनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला श्याम सुंदर पासवान है। इसका प्रेम प्रसंग अपने ही गांव की रहने वाली एक महिला से था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से रीता बात नहीं कर रही थी। जिससे नाराज़ हो इसने उसके पति की हत्या की सुपारी दे दी और हत्यारे ने महिला के पति को न मार एक दूसरे जय किशोर को मार दी। जिसकी हालत अभी खराब है। इस मामले को ले रीता देवी ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया और बीती रात पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर रहस्य पर से पर्दा उठा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग