जेपीयू के नये कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा ने पदभार ग्रहण किया
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। महामहिम राज्यपाल फागू चौहान द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा को बनाए जाने के आदेश के अनुपालन में बुधवार को श्री झा ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो फारुक अली ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर पीआरओ डॉ. हरिश्चन्द सहित अन्य जेपीयू के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। विदित हो कि श्री झा इसके पहले वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव थे। वहीं जेपीयू के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्रीकृष्ण का स्थानांतरण वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर राज्यपाल द्वारा किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग