राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जिलाधिकारी ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का औचक निरीक्षक, दिये कई निर्देश

जिलाधिकारी ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का औचक निरीक्षक, दिये कई निर्देश

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा छपरा स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ कार्यरत सहायक प्रबंधक नीतु सिंहा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पायी गयीं। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ा रूख अख्तियार करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया एवं स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक प्राप्त नहीं होने तक उनका माह दिसम्बर का वेतन स्थगित कर दिया गया। औचक निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह भी उपस्थित थें। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा डीआरसीसी के प्रांगण में वर्षात के कारण हुए जल जमाव से सुख गये पौधों की जगह मनरेगा योजना से वृक्षारोपण कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। यहाँ पर जिलाधिकारी के द्वारा डीआरसीसी के माध्यम से चल रही योजनाओं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा भी की गयी और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य 7592 के विरूद्ध 2567 आवेदन, बिहार स्टूडेन्ट केडिट कार्ड योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य 3380 के विरूद्ध 605 तथा कुशल युवा कार्यक्रम के लिए निर्धारित लक्ष्य 26250 के विरूद्ध 1170 आवेदन हीं अभी तक प्राप्त हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्रा ऑनलाइन या डीआरसीसी के काउण्टर पर भी आवेदन दें सकते है। इसके अतिरिक्त सभी प्रखण्डों के आरटीपीएस काउण्टर पर आवेदन करने की सुविध निःशुल्क उपलब्ध है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इक्छुक युवा अपना आधार कार्ड, आवासीय पता एवं किसी अनुसूचित बैंक में अपना खाता खुलवा लें तथा अपना ईमेंल आईडी बना लें। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000 रू प्रतिमाह की दर से स्वयं सहायता भत्ता अधिकतम 2 वर्ष के दी जाती है। बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रूपया तक की शिक्षा ऋण दी जाती है। यह ऋण सरल ब्याज की दर से पुरूषों को 4 प्रतिशत एवं महिला आवेदको को 1 प्रतिशत की दर पर दी जाती है। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रबंधन डीआरसीसी उपस्थित थें।