बोलेरो और बाइक के आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, पटना रेफर
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बोलेरो और बाइक के आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ के समीप की बताई जाती है। इधर घटना के बाद बोलेरों चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाने ले आई। स्थानीय लोगो की माने तो बोलेरो पुछरी की तरफ से बनियापुर आ रही थी। जबकि बाइक सवार बनियापुर की तरफ से छपरा जा रहा था। इसी दरम्यान दुर्घटना हो गई। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहाँ से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक के पैर में गंभीर चोट लगने की बात बताई जाती है। वही बाइक और बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जख्मी युवक थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी आशीष कुमार (20 वर्षीय) बताया जाता है। जो घर से छपरा जाने के लिये निकला था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग