कुलपति ने पीजी परीक्षा का किया औचक निरीक्षण
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारुक अली ने गुरुवार को पीजी परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा देने को कहा।साथ में सीसीडीसी प्रो हरीश चंद एवं परीक्षा नियंत्रक के अलावा केंद्राधीक्षक डॉक्टर सर्फराज अहमद भी मौजूद थे। परीक्षा के निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो फारुक अली सन्तुष्ट दिखे। उन्होंने केंद्राधीक्षक को सभी अभिभावकों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने व सेनेटाइजर गेट पर लगवाने को कहा। वहीं परीक्षा नियंत्रक ने डस्टविन की व्यवस्था तुरन्त करने का आदेश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग