हर घर नल का जल योजना के समुचित लाभ से वंचित हैं आदर्श गांव बरेजा के निवासी
छपरा (मनोरंजन पाठक)। बिहार सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है हर घर नल का जल योजना। जिसका इन पांच सालों में खूब जोड़ो से काम होता दिखा। कई गांव मुहल्लों में अच्छी-अच्छी सड़कें भी नलजल के पाइप लगाने के नाम पर तोड़ दी गई। जिसकी मरम्मत अबतक नहीं हो पाई है। लगभग सभी जगहों पर आधे अधूरे काम ही हुए हैं। जबकि सरकार के द्वारा लगभग पूरे होने की बात कह दी गई है। लेकिन सरकार के द्वारा चलायी जा रही इस कथित लूट घासोट योजना की सच्चाई जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। कहीं मुखिया और वार्ड सदस्य की गलती, तो कहीं ठेकेदार की गलतियों से लोग अबतक शुद्ध पानी पीने से वंचित हैं। जबकि शुद्ध पानी पीने का आम नागरिक का अधिकार भी है लेकिन विभागीय लापरवाही कहे या ठीकेदारों की गलती जो कुछ भी हो लेकिन परेशानियो का खामियाजा हमेशा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है।जी हां हम बात कर रहे है महराजगंज लोक सभा के सांसद के द्वारा गोद लिए हुए गांव आदर्श ग्राम बरेजा की। जहां आज भी बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही लगभग सभी योजनाएं आज भी धरातल पर उतरने का इंतजार लोग कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि बिहार सरकार की सभी लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतरने के बजाय कार्यलयों में कागजी घोड़े बनकर खूब दौड़ते हुए नजर आते हैं। जिसका धरातल से कोई संपर्क नहीं है। आदर्श ग्राम बरेजा के वार्ड 7 की बात करें, तो यहां लगभग 3 से 4 सालों में पानी टंकी का बेस बनकर तैयार हुआ। लेकिन अभी तक पानी स्टोर करने केत्रलिये टंकी नही रखा गया है। कभी कभी यहाँ के स्थानीय लोगों के द्वारा टंकी चालू भी किया जाता है, तो शुद्ध जल लोगों के घरों तक नहीं पहुंच कर सीधे नाले और गटर या फिर सड़कों पर बहने लगता है। कारण यह कि यहां पाइप कही भी ठीक ढंग से नहीं लगाया गया है। जिसकी वजह से पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे लोग शुद्ध पानी पीने से वंचित रह जाते हैं। कई घरों में तो पानी अभी भी खरीद कर पीने का काम किया जाता है। वहीं बताते चले कि आदर्श ग्राम बरेजा के स्थानीय लोग क्रमशः जनार्दन तिवारी, प्रकाश तिवारी, नीतेश तिवारी, गुड्डू तिवारी लोंगो ने बताया कि वार्ड 7 में अबतक लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसका कारण की यहाँ के ठीकेदार के द्वारा ठीक ढंग से काम नहीं किया गया है। वही अगर बात करे आदर्श ग्राम के मुखिया और वार्ड सदस्य पति की मनोज तिवारी की तो सभी एक दूसरे पर दोषारोपण करते नजर आए। मुखिया की मानें तो लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाने का एक कारण यह भी है कि स्थानीय लोगों के द्वारा जगह जगह नलजल का पाइप काट दिया गया है जिसके वजह से और भी परेशानी बढ़ गई है। बरहाल ये सभी जांच का विषय है। लेकिन आखिर जांच कौन करेगा फिर उसकी भी जांच होनी शुरू हो जायेगी फिलहाल आम जनता तक योजनाएं नही के बराबर पहुंच पाने से लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश दिख रहा है। क्योंकि इन विभागीय अधिकारियो के द्वारा ही सरकार के योजनाओं का राम नाम सत्य कर दिया जाता है। जिसमे बदनामी सरकार की होती है। समय रहते सरकार को इन सभी योजनाओं की जांच करवा कर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की सख्त जरूरत है। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंच सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग