लायंस क्लब द्वारा जरूरतमंद की बेटी की शादी हेतु प्रदान की गई आवश्यक सामग्री
छपरा सदर (मनोरंजन पाठक/के. के. सेंगर)। लायंस क्लब छपरा की ओर से एक जरूरतमंद को उसकी बेटी की शादी के सहायतार्थ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसमें किराना का सामान एवं सब्जियां भी शामिल रहीं। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा उक्त जरूरतमंद को आवश्यकता होने पर और भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। क्लब की ओर से दी जाने वाली सामग्री को पूर्व जिलापाल डॉ. एस. के. पांडेय, रीजनल चेयरपर्सन ध्रुव कुमार पांडेय, क्लब के अध्यक्ष राजीव दास, पूर्व अध्यक्ष एस. जेड. ए. रिजवी व जनसंपर्क पदाधिकारी लायन वासुदेव गुप्ता की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
इसकी जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी वासुदेव गुप्ता ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग