पत्रकार की दादी का निधन, समाजसेवियों व पत्रकारों ने जतायी शोक संवेदना
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां निवासी अहान न्यूज़ के संवाददाता राजीव कुमार सिंह उर्फ लालजी सिंह की दादी शिवदुलारो देवी की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लगभग 90 साल की थी। शिवदुलरो देवी स्वर्गीय रामधार सिंह की पत्नी थी। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। गुरुवार कै पत्रकार की दादी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर सेमरिया घाट पर किया गया। जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस अवसर पर शोकाकुल मदन सिंह, बिहारी सिंह, मंटू सिंह, अनूप सिंह, कुनू सिंह, राजीव सिंह आदि अन्य मौजूद थे।उधर समाजसेवी व सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, अरविंद सिंह, भाजपा नेता मुन्ना बाबा, धर्मेंद्र सिंह समाज, राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, विजय प्रताप सिंह चुन्नू, पत्रकार चंद्र प्रकाश राज, अमित रंजन, अरुण कुमार, ठाकुर संग्राम सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनोरंजन पाठक, प्रो. अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, वीरेश सिंह, संजीव शर्मा, सोहैल अहमद, वीरेंद्र कुमार यादव, के. के. सिंह सेंगर, रुचि सिंह सेंगर, अमित कुमार सिंह, संजय पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, मनजीत नारायण सिंह, बसंत सिंह, मलय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार राय, मो. आसिफ खान, बबलू शर्मा, प्रशांत भारती आदि ने पत्रकार की दादी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को साहस देने की प्रार्थना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग