देशी शराब लदे पिकअप को पुलिस ने किया बरामद
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के रामबाग नहर पुल के समीप तरैया थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि में देशी शराब लद्दी एक पिकअप को बरामद किया है। वहीं पिकअप चालक ठंड व कुहासे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रात्रि में रामबाग नहर के समीप से एक पिकअप पर लदे पांच ड्राम में एक हजार लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वहीं पिकअप चालक पुलिस की भनक लगते ही ठंड व कुहासे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस शराब लदे पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग