सहारा बैक के सामने से एजेंट की मोटरसाइकिल चोरी
पंकज कुमार सिंह । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक फीडर रोड अवस्थित सहारा इंडिया बैक के सामने से एजेंट की हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में एजेंट द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें विजय कुमार सिंह पिता स्व राम प्रवेश सिंह गांव सिकटी भिखम ने बताया कि वे बैक के कार्य के लिए बैक परिसर के बाहर किराने दुकान के पास मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्रो बीआर 04एल 0391 लगाकर बैक में गये थे वही से आने के बाद मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नही था काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग