सेमरी में 5 सौ परिवार के बीच राजद विधायक ने बांटा कम्बल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। कड़ाके की ठंड से परेशान जनजीवन को अपने सहयोग से जरूरतमंद के बीच बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ 5 सौ से अधिक जरूरतमंद परिवार के बीच कम्बल का वितरण किया। गुरुवार को कम्बल वितरण समारोह के दौरान ठंड से परेशान भारी संख्या में आस पास के दलित एवं जरूरतमंद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विधायक श्री सिंह ने जरूरतमंदों को स्वयं कम्बल दे ठंड से कांपते गरीब मजदूर स्त्री – पुरुष के शरीर पर ओढ़ाया।उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि ठंड से किसी भी गरीब परिवार की परेशानी में उनके साथ समाज के प्रबुद्घ एवं समृद्ध लोग भरपूर सहयोग करेंगे। मौके ओर दर्जनों गणमान्य लोग सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग