बारह चक्का ट्रक और बोलरो की हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर राजापट्टी की तरफ से आ रही अनियंत्रित बारह चक्का ट्रक ने पैसेंजर से भरी बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने टक्कर से जाम सड़क को खुलवाया और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामला है कि राजा पट्टी की तरफ से बालू खाली कर बारह चक्का ट्रक बीआर 01जी ए 8480 ने मशरक बाजार से समान खरीद जैथर घर जा रही बोलेरो बीआर 04जे 6205 को पीछे से टक्कर मार दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग