अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने दरवाजे पर खड़े दो लड़के को मारा टक्कर,सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में गुरूवार की सुबह गंभीर रूप से घायलावस्था में एक दस वर्ष के लड़कें को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी विजय किशोर सिंह के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई। घायल लड़के अपने परिजनों के साथ तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव में शादी समारोह के कार्यक्रम में भाग लेने गया था वही बगल के ही युवक द्वारा मोटरसाइकिल चलाने के दौरान धक्का मार दिया गया जिसमें दो लड़के गंभीर रूप घायल हो गए। जिसमें से एक घायल डुमरी छपिया गांव निवासी गजेन्द्र सिंह कुशवाहा के 9 वर्षीय पुत्र तनीस कुमार को निजी क्लीनिक में ले जाया गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद आशुतोष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग