1500 सौ रुपए के लेन-देन में मारपीट, एक महिला घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में मामूली रूपये के विवाद में जमकर हुए मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी विजयी राम की 45 वर्षीय पत्नी शिवकान्ति देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला के पति ने बताया कि पड़ोस के रमेश राम को 1500 सौ रुपए दिया गया था उसी के मांगने के दौरान मारपीट करतें हुए आधा दर्जन लोगों ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग