मशरक थाना परिसर में 4270 लीटर देशी, 128 लीटर अंग्रेजी शराब का हुआ विनष्टीकरण

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में गुरुवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) को विनष्ट किया गया। मशरक थाना में विभिन्न काण्डों में जप्त की गई देशी शराब(कच्चा स्प्रीट) अंग्रेजी शराब शराब का विनष्टीकरण किया गया। सारण डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सीओ ललित कुमार सिंह के उपस्थिति में छपरा उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर मणीकात कुमार, मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, दारोगा सुरेश सिंह, जमादार अशोक चौधरी की उपस्थिति में थाना परिसर में ही गड्ढा खोद जप्त शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। दण्डाधिकारी सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक थाना के विभिन्न 25 कांडो मे जब्त किए गए 4270 लीटर कच्चा स्प्रीट देशी शराब तथा 128 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। तमाम शराब और डब्बे को नष्ट करने के बाद जमीन के अंदर गढ़े मे ढक दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग