ससुराल जा रहे युवक की बाइक में टक्कर मार उच्चकों ने कीमती आभूषण लेकर हुए फरार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। ससुराल जा रहे युवक की बाइक में टक्कर मार उच्चको ने हजारों रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर मोड़ के समीप का है। मामले की प्राथमिकी दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाबू टोला निवासी दिगंत कुमार सिंह ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि अपने पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से अपने ससुराल जनता बाजार थाना क्षेत्र के धमसर गांव जा रहा था। जैसे ही पैगम्बरपुर मोड़ से कुछ दूर पश्चिम बढ़ा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग एका एक पहुँच मेरी गाड़ी में टक्कर मार दिए। जिससे मैं गिर गया। तबतक मेरी पत्नी का बैग लेकर फरार हो गए।जिस बैग में हजारों रुपये मूल्य के सोने- चांदी के आभूषण और एक मोबाईल था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग