बोलेरो चालक व सवारी के साथ गाली- गलौज कर रुपये छीनने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बोलेरो चालक और सवार के साथ गाली- गलौज और रुपये छीनने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के भूमिहारा निवासी बिटू कुमार सिंह ने बताया है कि मैं अपने माँ और बहन सुधा कुमारी के साथ बोलेरों से सिवान से अपने घर भूमिहारा लौट रहा था।इस दौरान मेरे गाड़ी के आगे एक मारुती गाड़ी जा रही थी।तभी जनता बाजार-पैगम्बरपुर मार्ग पर मुस्लिमपुर स्कूल के सामने मेरी गाड़ी को आगे से रोककर आशुतोष एवं अन्य पांच-छह व्यक्ति मेरे गाड़ी के चालक राजेश सिंह के साथ गाली-गलौज करने लगे।जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ भी गाली-गलौज करने लगे।इस बीच मैं मारुती गाड़ी के नंबर का फोटो खींच रहा था।तबतक दो-तीन लोग और आ गए और मेरा मोबाईल छिनने लगे।तथा मेरे चालक के पॉकेट से 15 हजार रुपये भी छीन लिए।इस दौरान कुछ राहगीर जुटे तबतक सभी लोग अपनी गाड़ी पर बैठकर पैगम्बरपुर की तरफ भाग गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसांधन में जुटी है।मालूम हो कि पैगम्बरपुर-जनता बाजार मार्ग पर आए दिन राहगीरों से चोरी और छिनतई की घटना बढ़ती जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग