ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवक की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण) छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (एन एच 531) पर बेलदारी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक 21 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं ट्रक का पीछा कर पकड़ थाना लाया। वही मृत युवक की पहचान गाड़ी के कागज पर मोबाइल नम्बर मिलने के बाद परिजनों को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी बालेश्वर प्रसाद का द्वितीय पुत्र 21 वर्षीय नवनीत कुमार अपने हौंडा साइन मोटरसाइकिल से गांव से एकमा में स्वतन्त्र माइको फिन कम्पनी में डियूटी करने जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने विपरीत साइड में जाकर जोड़दार ठोकर मार दी। जिससे दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुच दहाड़ मारकर रो रहे थे। पिता बालेश्वर व माता दुर्गावती देवी पुत्र के शव देखते ही बेहोस पड़े। मालूम हो कि बालेश्वर प्रसाद का तीन पुत्रो में दूसरा पुत्र था।जो 2 वर्षो से एकमा में एक फिन्स कम्पनी में फील्ड अफसर का काम करते था। जो सुबह अपने घर से दो दिन के छुटी बिताकर डियूटी पर जा रहा था। उनके अचानक मौत से परिवार में मातमी माहौल छाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग