बस और मिनी ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत दर्जनों घायल, बस की ठोकर से पलटा मिनी ट्रक

मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर शुक्रवार सुबह भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदचक के समीप एक अनियंत्रित बस और मिनी ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमें चालक खलासी सहित दर्जनों यात्री घायल हैं।तीन लोगो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर हादसे के कारण अनियंत्रित मिनी ट्रक और अरुण ट्रेभल्स बस में सीधे टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सडक़ पर ही पलट गई। दर्जनों यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। कुहासे के कारण रोड पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था यात्रियों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पुलिस इकट्ठा हुई। भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों का इलाज हुआ तथा चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए डुमरिया गांव के नारायण सिंह समेत 3 मरीजों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।ट्रक गड़खा से भेल्दी की ओर जा रही थी, जबकि बस मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर छपरा जा रही थी। घटना भेल्दी थाना परिसर से 500 मीटर की दूरी पर हुई।
आमने-सामने भिड़ंत ये हुए है घायल:
घायलों में भेल्दी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के वकील सिंह के पुत्र नारायण सिंह, उदयसिंह के पुत्र कृष्णा कुमार,तकेया गांव के शुभ नारायण सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश सिंह, सराय बक्स के विलास बैठा के पुत्र हरेंद्र बैठा, समस्तीपुर जिला के दामोदरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वली गांव निवासी बलदेव राम के पुत्र भोलाराम मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी जय मंगल साह के पुत्र शंभू साह बेगूसराय के जगत मंसूर चक निवासी अकलू राम के पुत्र अरुण राम मंसूर चक निवासी अब्दुल सत्तार के पुत्र मो समसुल और मो गफूर के पुत्र मो रहमान समेत अन्य लोग घायल हुए।
ट्रक अमनौर पीडीएस गोदाम के लिए करती है काम :
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक अमनौर प्रखंड कार्यालय में पीडीएस गोदाम में राशन लाने का कार्य करती है। शुक्रवार सुबह गाड़ी अमनौर ब्लॉक कार्यालय में ही जा रही थी।तभी अनियंत्रित बस से टकराने के बाद पलट गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग