बनियापुर में बृद्ध के गुमसुदगी मामले परिजनों ने कराया थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। घर से बाहर टहलने के क्रम में बृद्ध के गुमसुदगी के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रविषेक कुमार ने बताया है कि मेरे बहन के ससुर धनुपुर निवासी सोभा ठाकुर(57 वर्ष) मेरे निवास स्थान से टहलने के लिये घर से बाहर निकले थे। जो फिर वापस नही लौटे। हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया।लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नही चला।पीड़ित द्वारा बृद्ध के खोजबीन में प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई गई है। इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग