जेपीयू में नए वित्त परामर्शी अशोक कुमार पाठक ने पदभार ग्रहण किया
छपरा (सारण)। शुक्रवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अशोक कुमार पाठक को पुष्प गुच्छ भेंटकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) फारुक अली ने सम्मानित किया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के नए वित्त परामर्शी अशोक कुमार पाठक ने अपना पदभार ग्रहण किया। कुलपति प्रो फारुक अली ने अपने कार्यालय में उनका स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई तक ले जाने में हमें मदद मिलेगी। श्री पाठक इससे पूर्व भारतीय रेलवे में डिप्टी चीफ़ विजिलेंस ऑफिसर, सोनपुर में सेवा में थे। इस अवसर पर पूर्व एफए राकेश कुमार मेहता, प्रो हरीश चंद- सीसीडीसी, प्रो. एके सिंह- डीन सोशल सांइस व कुलानुशासक डॉ. केडी सिंह भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग