राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जेपीयू के वर्चुअल दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरु

जेपीयू के वर्चुअल दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरु

  • जेपीयू कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई
छपरा (सारण)। राजभवन से प्रस्तावित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारी की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कोर कमेटी की मीटिंग कुलपति प्रो (डॉ.) फारुक अली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कौन कौन-सी कमेटी किस लिए बनाई जाएगी, इसका निर्धारण करने के लिए प्रो वीसी की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी जरूरी तथ्यों पर ध्यान रखेगी। निर्णय लिया गया कि हर कमेटी का एक कन्वेनर भी बनाया जाएगा। विदित हो कि राज भवन की ओर से 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच किसी दिन ऑनलाइन दीक्षांत समारोह आयोजित करने का आदेश दिया गया है। वहीं जेपीयू प्रशासन द्वारा बताया गया है कि राज भवन से महामहिम राज्यपाल फागू चौहान से आदेश मिलने पर तिथि घोषित किया जाएगा। यह ऑनलाइन वर्चुअल दीक्षांत समारोह 15 से 20 जनवरी के बीच ही आयोजित होगा। इसकी जानकारी जेपीयू के पीआरओ डॉ. हरिशचंद ने दी है।