राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बहरौली वार्ड 5 में नही बना नाला, गंदगी में रहने को मजबूर महादलित

बहरौली वार्ड 5 में नही बना नाला, गंदगी में रहने को मजबूर महादलित

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। विकास का दंभ भरने वाले मुखिया के पंचायत में वार्ड-5 महादलित टोले के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं वही मुखिया के यहां टोले के लोग अपनी शिकायतों की अर्जी लेकर दौड़ते दौड़ते थक गये है वही मुखिया भी ऐसे की सुनने को तैयार नहीं।जी हां मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के वार्ड-5 के महादलित टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय से नाला का निर्माण नही होने से टोले के लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूत हैं। टोले में रहने वाले बताते हैं कि वे महादलित परिवार से हैं उनको अपने परिवार लालन पालन से फुर्सत नहीं है।वही टोले में नाला नही रहने से टोला नरक बनकर रह गया है बाहर से आने वाले लोग टोले में आने को नही चाह रहे हैं। वही बगल के सम्पन्न लोगो के टोले में नाला समेत विकास की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। वही गांव के बुजुर्ग ने बताया कि उनका टोला मशरक प्रखंड के सबसे विकासशील पंचायत के मुखिया के घर के सामने के टोले का जब यह हाल है तों दूसरे वार्ड के विकास का क्या होगा। नाला निर्माण के लिए मुखिया जी को दर्जनों बार बोला गया पर उन्होंने मामले में कोई प्रगति नहीं दिखाई। गाव की महिलाएं बताती है कि नाला नही रहने से घरो के आंगन में गंदा पानी घुस जा रहा है। मामले में मुखिया अजीत सिंह से जब जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड-5 में नाले का निर्माण कराया जाएगा।