शादी समारोह में जा रहा युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव से सोनौली गांव में शादी समारोह में जा रहा युवक सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मशरक पूरब टोला गांव निवासी जंग बहादुर साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास साह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक शाम में शादी समारोह में भाग लेने गया था रास्ते में ही सड़क दुघर्टना में घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग