ठंड व कोहरे में वाहन चलाने में बरतें सावधानी: मशरक थानाध्यक्ष
मशरक (सारण)। ठंड और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि ठंड के मौसम को देखते हुए किसी भी यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता से निकलें। कोई भी वाहन चलातें समय यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की खुशहाली हैं। वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर अभी मास्क ही सबसे बड़ी दवाई हैं। इसकी अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहें। थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया है कि आप अपने आसपास और घर के युवाओं को जागरूक करें। ताकि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेमलेट का इस्तेमाल करते हुए सड़कों पर यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। ग्रामीण सड़क हो या थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 और 73 पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालक को स्पीड नियंत्रण पर ख्याल रखना है।खासकर कोहरे की धुंध में लाइट डिपर जलाकर ही सफर करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि आप दो पहिया वाहन से लहेरिया कट चलातें हैं तो आपकों यह महंगा पड़ सकता है। बाइक चलातें समय हेमलेट, मास्क, ग्लब्स, जूते, गर्म कपड़े का इस्तेमाल आवश्यक है। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने गांव समेत पंचायत के सभी इलाकों के लोगों को ठंड के दिनों में कोहरे में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु जागरूकता पैदा करें। वहीं पंचायत के हर लोगों को जागरूक करके बताएं कि ठंड में किसी भी प्रकार की अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों की जानकारी होते ही थाना पुलिस को इसकी जानकारी जरुर दें। साथ ही थाना क्षेत्र में आप यदि बिना परिचय के फेरी वाले को किराये पर न दें। दो पहिया और चार पहिया वाहन की सुरक्षा के लिए आप हमेशा सजग और सतर्क रहें। जहां भी वाहन लगाएं उसकी सुरक्षा के प्रति सजग रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग