खैरा में एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन, जुटे सैकड़ों मरीज

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा बाजार में स्थित आर्दश मध्य विद्यालय के पास क्षेत्र के निर्धन मरीजों के लिए एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। जिस आयोजन में आस-पास के सैकड़ों की संख्या में पेट, छाती, नस, चर्म रोग तथा स्त्री रोग से ग्रसित मरिज अपने स्वास्थ जाँच कराने के लिए पहुचें थें। स्वास्थ्य जाँच कर रहे डॉ अमित कुमार ने बताया की कोरोना लॉकडाउन के कारण निर्धन वर्ग के लोग पैसे के अभाव के कारण वे कहीं अपना उचित ईलाज नहीं करा रहें है इसी को ध्यान में रखते हुए आज हमारी टीम ने एकदिवसीय जांच शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों को मुप्त दवा के साथ निशुल्क अल्ट्रासाउड को भी व्यवस्था किया गया है जिससे शिविर में आने वाले गरीब तबके के लोगों को बहुत ही सहुलियत मिल पाई है। उन्होंने बताया की इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन समय-समय पर हमारी टीम के द्वारा होता रहेंगा। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चन्दन मेडिकल के संचालनकर्ता चन्दन कुमार चौरसियां के साथ, मन्टु कुमार चौरसिया, शैलेश कुमार सिंह, आदि लोगों ने शिविर के सफल संचालन में अपना योगदान दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग