युवक की गला रेतकर हत्या, शव को विशुनपुरा चंवर में फेंका
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के चंवर से एक 18 वर्षीय युवक का शव एक पोखरी से बरामद किया गया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या गला रेत कर की गई है या दबाकर इसके बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पोखरा में शव देखने के चार घंटे तक पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल पाई थी। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार मृतक दुबवलिया गांव के अवध किशोर पांडेय का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय बताया गया है। शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ था। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने समय रहते लापता युवक की खोजबीन नहीं की। मृतक अभिषेक पिछले 6 दिसंबर से ही घर से अचानक गायब हो गया था। इसके लापता होने की प्राथमिकी उसकी मां ने 9 दिसंबर को दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर जलालपुर पुलिस ने हत्या का सुराग पाने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया। तब जाकर ग्रामीणों ने शव को पोखरी से निकलने दिया। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग