मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल का संयोजक बने मुकेश सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के तीन मंडलों में नये संयोजक मनोनीत किया है। श्री शर्मा ने मांझी पश्चिमी मंडल का संयोजक मुकेश कुमार सिंह को मनोनीत किया है। इसी प्रकार एकमा नगर मंडल का संयोजक प्रदीप कुमार सिंह पप्पू को और लहलादपुर भाजपा मंडल का संयोजक रौशन चौधरी को मनोनीत किया है। उन्होंने इस आशय का पत्र भी निर्गत कर दिया है। उधर मुकेश कुमार सिंह को मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल का संयोजक मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेता अभय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विभूति नारायण तिवारी, अभय मिश्र, संजय सिंह, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह, चैतेंदनाथ सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी है कि श्री सिंह के मनोनयन से क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा और संगठन को भी मजबूती मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग