तरैया के खदरा नदी डायवर्सन पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक फंसा, आवागमन बाधित
- प्रखंड मुख्यालय, थाना व हॉस्पिटल जाने वाला एक मात्र मार्ग पूरे दिन अवरुद्ध रहा
तरैया(सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित खदरा नदी में निर्माणाधीन पुल के बगल में स्थित डायवर्सन पर शनिवार की अहले सुबह में एक बालू लदे ओवरलोड्डे ट्रक के फस जाने से पूरे दिन उक्त रास्ता अवरुद्ध रहा। जिस कारण तरैया थाना, प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल, आंगनबाड़ी कार्यालय, दुग्ध शीतल केंद्र, समेत उक्त रास्ते जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीर देवरिया के रास्ते अपने गंतव्य स्थान तक पहुचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब में बालू लद्दी एक ट्रक डायवर्सन के रास्ते जा रही थी कि जैसे ही वह डायवर्सन के तरफ आगे बढ़ी कि डायवर्सन पर लगे सायफन कलभट पर ट्रक का पिछला चक्का धस गया जिससे ट्रक वहीं फस गया। जिस कारण पूरे दिन उक्त रास्ते का आवागमन बाधित रहा। वहीं सूचना पाकर तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व ट्रक पर लदे बालू को अनलोड कर आवागमन सुचारू करने का निर्देश दिया। समाचार प्रेषण तक देर संध्या तक ट्रक से बालू अनलोड का कार्य जारी था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग