छपरा के पूर्व विधायक व युवा राजद नेता समेत पांच नेताओं के निष्कासन पर चर्चाओं का बाजार गर्म
- गत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर की कार्रवाई
तरैया(सारण)। गत विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करना राजद के पूर्व विधायक व युवा राजद नेता समेत अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को काफी महंगा पड़ गया। विधानसभा चुनाव के दौरान बागी होकर चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी कार्य करने को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने जगदानन्द सिंह ने एक पत्र जारी कर तरैया के पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, युवा राजद नेता मिथलेश कुमार राय, तरैया प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर राय, इसुआपुर प्रखंड अध्यक्ष मंजूर हसन उर्फ बबलू, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव को छह वर्षो के लिए पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, लोग दबी जुबान चौक-चौराहों पर खूब चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजद से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय एवं राजद से ही बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े युवा नेता मिथिलेश राय सहित तरैया विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड अध्यक्षों को छह वर्षों के लिए पार्टी के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इस सम्बंध में युवा नेता मिथिलेश राय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के इस फैसले को आत्मघाती बताया और कहा कि पार्टी को जनाधार विहीन करने के लिए बहुत गहरी साजिश चल रही है। उसी साजिश के तहत विगत विधानसभा चुनाव में भी टिकट को लेकर गलत फैसला लिया गया जिसकी वजह से पार्टी की हार हुई। पार्टी के लिए दिन-रात एक करके मेहनत करने वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित करना प्रत्यक्ष रूप से पार्टी के लिए आत्मघाती फैसला साबित होगा। वही निष्कासन के खबर पर पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनका किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग