तरैया: भागवतपुर में समुदायिक भवन एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण का शुभारंभ
तरैया(सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के नेवारी गांव में महादलित मिशन के अंतर्गत बन रहे वर्कशेड (समुदायिक भवन) का कार्यारंभ हुआ। कार्यारंभ के पूर्व संवेदक ने विधिवत पूजा पाठ करके व नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत किया। इस संबंध में भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव ने बताया कि महादलित बस्ती के लोगों को सार्वजनिक आयोजन हेतु सुगमता हो इसके लिए कई वर्षों के प्रयास के बाद इस भवन की स्वीकृति मिली है। इस भवन एवं चहारदीवारी निर्माण में 25 लाख रुपए की लागत आयेगी। इसके निर्माण के बाद लोगों को समुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जगह की समस्या नहीं रहेगी। नेवारी गांव के मलाही टोला में बन रहे इस समुदायिक भवन के विषय में मुखिया श्री यादव ने बताया कि इस भवन में बिजली पानी समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भवन के परिसर में शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वही भागवतपुर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत महादलित बस्ती को लक्षित करके बन रहे सामुदायिक शौचालय का भी कार्यारंभ हो गया। निर्माण कार्य के निरीक्षण में पहुंचे तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि 1 लाख 80 हजार की लागत से इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसे एक बार में छः लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, एवं स्थानीय लोगों को इस तरह के सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करने को जागरूक किया जाएगा। सामुदायिक शौचालय को अपने स्वामित्व का शौचालय समझ कर रख रखाव एवं साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग