तरैया थाना में लगा जनता दरबार, आधा दर्जन मामले आए
तरैया(सारण)। जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए शनिवार को तरैया थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता तरैया सीओ सुश्री अंकु गुप्ता व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आधा दर्जन मामला सामने आये। टीकमपुर में सड़क अतिक्रमण, अंधरबाड़ी गांव में फर्जी बैनामा के कागजात के आधार पर जमीन दखल करने समेत फरीदनपुर, देवरिया, नारायणपुर आदि गांव से जमीनी विवाद संबंधी शिकायत प्रतिवेदन प्राप्त हुआ। अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग