ऑटो सर्विस टेक्निशियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बनियापुर (सारण)। प्रखंड में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आरपीएल द्वारा ऑटो सर्विस टेक्निशियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पैगंबरपुर कन्हौली मनोहर के श्रृंखला पब्लिक स्कूल में समापन हुआ। उमंग फाउंडेशन प्रभुनाथ नगरव प्रधानमंत्री कौशल केंद्र महाराजगंज के प्रयास से यहां के मैकेनिक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उमंग फाउंडेशन की सचिव संगीता ने बताया कि क्षेत्र के 100 मैकेनिक को 50- 50 की संख्या में 2 बैच बनाकर दक्षता प्राप्त प्रशिक्षक इंजीनियर गौतम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फाउंडेशन के सचिव संगीता और प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के सेंटर हेड निखिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि युवाओ में कौशल विकसित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जिसके तहत युवा प्रशिक्षण पाकर रोजगार से जुड़ेगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की लक्ष्य पूर्ति के साथ राष्ट्र का विकास, उमंग फाउंडेशन के देखरेख सहित कुशल प्रशिक्षक की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। जहा संस्थान के शिक्षक वेद प्रकाश विक्रांत कुमार अनूप कुमार सहित सहित अन्य की कुशल सहयोग की सराहना की गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग