सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में कोरोना वैक्सीनशन को ले कर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की अहम बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर के सभा कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की अहम बैठक की गई। जिसमें प्रखंड स्तरीय योजना एवं प्रारूप के बारे में चर्चा की गई । इस बैठक में विस्तारपूर्वक तकनीकी जानकारी एवं दवा के रख रखाव की जानकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को दी। प्रबंधन स्तरीय व्यवस्था की जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, प्रखंड प्रबंधक (केअर, दरियापुर) शशांक शेखर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (मॉनिटर) सुनील कुमार, यूनिसेफ (बी एम सी) लालबाबू द्वारा दिया गया। इस बैठक में समुचित सहयोग हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (दरियापुर) मीनाक्षी कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा आश्वाशन दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम को ले कर सभी विभाग व सहयोगी संस्था कर्तव्यनिष्ट रहें ताकि इसको आगामी दिनों में चालू होने वाले वैक्सीनशन सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा सके ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग