फिजिकल की तैयारी कर रहे युवक–युवतियों के बीच पहुंचे परसा बीडीओ, दिया फिट का संदेश
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रतिदिन के तरह रविवार की सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह की नजर उन युवक- युवतियों पर परी जहां प्रतिदिन सुबह शाम के समय में दर्जनों युवक युवतियां बिहार पुलिस व अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की फिजिकल तैयारीयों को लेकर प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा के खेल मैदान में पसीना बहाते दिख जाते हैं। उन युवाओं के बीच पहुच कर बीडीओ ने युवक- युवतियों का हौसला अफजाई किया और कहा कि एक तो इस कोरोना काल मे लोग डायबिटीस के शिकार हो रहे हैं तो दूसरी ओर मानसिक परेशानीयो से परेशान हैं। पर इस ठंड में भी आपलोगों ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे हैं तो दूसरी ओर फिर इंडिया का संदेश लोगों तक पहुच रहा है क्षेत्र के अन्य लोगों को भी चाहिए कि इस कोरोना काल मे अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए सुबह सुबह रोज कम से कम आधे घंटे योग करना चाहिए योग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और हम स्वास्थ भी रह पाएंगे हम फिट तो इंडिया फिट। वही युवाओं ने भी अपने बीच बीडीओ को देख काफी खुश दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग